फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर लेखपाल कराएगा पांच लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण की सुस्ती पर शुक्रवार को समीक्षा बैठक में डीएम जेपी सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने हर लेखपाल को पांच लोगों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी। रसूलाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश के देरी से आने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में काम दिलाने के लिए निर्देश दिए।
डीएम ने हर दिन कम से कम चार हजार संदिग्धों की टेस्टिंग के निर्देश दिए। सीडीओ सौम्या पांडेय को एंबुलेंस की जांचने की जिम्मेदारी दी। गांवों में साफ सफाई की स्थिति बदतर होने पर डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को फटकार लगाई। बाहर से आए 1555 श्रमिकों को डीएम ने मनरेगा के तहत कार्य अवश्य दिलाने को कहा। निगरानी समितियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह व जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इंसेट-
कोविड नियमों के पालन के लिए करें जागरूक
शिवली। एसडीएम रामशिरोमणि की अध्यक्षता में कार्यालय नगर पंचायत शिवली के सभागार में कस्बे में संचालित निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें निगरानी समितियों को संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया। नगर के दस वार्डों में जरूरतमंदों को मेडिकल किटों के वितरण, वार्ड में घर-घर स्क्रीनिंग, शवों को नदियों में प्रवाहित ना किए जाने और कोविड वैक्सीनेशन पर विमर्श हुआ। कोरोना महामारी से बचाव के लिए अनिवार्य नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरुक करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें