इसी में डूबकर हुई मासूम की मौत
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के मौदहा के चेकडैम में नहाते समय बच्चे की (11) की नहाते समय मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टिकरी गांव निवासी सूरज पाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके दो बेटों में अरुण (11) छोटा बेटा था। बताया कि गुरुवार को दोपहर में अरुण पास में बह रहे श्याम नाले के चेकडैम में बिना बताए ही नहाने चला गया। वहीं, गहराई में वह डूब गया।
शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो वह लोग गांव में ढूंढते रहे। इधर-उधर खोज करने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो चेकडैम में ढूंढने गए। देर शाम करीब सात बजे वहां पहुंचे तो शव पानी में उतराता दिखा। शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।