फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का कानपुर दौरा आज: तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखेंगे सीएम, गांवों को सजाने में जुटे अफसर

Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

  • आज दोपहर 2:05 बजे पहुंचेंगे सीएम योगी
  • केडीए सभागार में अफसरों संग करेंगे बैठक
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंडल के अन्य जिलों के अफसर भी जुड़ेंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज कानपुर आ रहे हैं। सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक करके कोरोना से उपजे हालातों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए यहां किए गए इंतजामों को भी परखेंगे। हैलट, उर्सला या किसी कोविड हॉस्पिटल और कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर या सरसौल के किसी एक गांव का दौरा भी तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को तीन घंटे शहर में रहेंगे। उनके दौरे की सबसे महत्वपूर्ण बात कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिले के अफसरों की ओर से किए जा रहे प्रयासों को परखना होगा। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में जिस तरह बेहिसाब मौतें हुई हैं, वे आगे न हों, इसकी रोकथाम के लिए दिशानिर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री शहर के अधूरे प्रोजेक्टों की भी समीक्षा कर सकते हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। शहर का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री बिल्हौर भी जा सकते हैं। वहां लेवल टू का कोविड हॉस्पिटल बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गांवों को सजाने में जुटे अफसर
मुख्यमंत्री को गांवों में सबकुछ अच्छा दिखाने के लिए जिले के अफसर एक सप्ताह से जुटे हैं। कल्याणपुर और सरसौल क्षेत्र के छह छह गांवों को सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अफसर इन्हीं चुनिंदा गांवों में मुख्यमंत्री को लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री के जिन गांवों में जाने की सबसे अधिक संभावना है, उनमें सरसौल का हाथीपुर गांव पहले नंबर पर है। इसके बाद सलेमपुर, सरसौल, तिवारीपुर, महुआगांव शामिल हैं। इसी तरह कल्याणपुर ब्लॉक में सिंहपुर कछार, बैकुंठपुर, बगदौधी बांगर, परगही बांगर, हृदयपुर गांवों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। 

ये है संभावित रूट 
मुख्यमंत्री चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। दो बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इसके बाद नगर निगम स्थित कोविड कमांड सेंटर, फिर गांव का भ्रमण करेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम 
दोपहर 2:05 बजे- पुलिस लाइन में आगमन 
2:10 से 2:40 बजे तक- सर्किट हाउस में 
2:55 से 3:10 बजे तक- इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण
3:15 से शाम 4:20 बजे तक- केडीए में अफसरों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक 
4:20 से 4:35 बजे तक- मीडिया से वार्ता 
4:50 से 5:25 बजे तक- गांव भ्रमण 
5:40 बजे - पुलिस लाइन से लखनऊ वापसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें