फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का कानपुर दौरा: परगही बांगर की प्रधान से बोले मुख्यमंत्री, ईमानदारी से काम करो, आदर्श गांव बनाओ

Sat, 22 May 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना से उपजे हालातों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारी चौकन्ने नजर आए।
विज्ञापन
सीएम योगी का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी ने कानपुर के बिठूर स्थित परगही बांगर गांव पहुंचकर वहां कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हो रही तैयारियों का जाएजा लिया। इस दौरान सीएम नवनिर्वाचित प्रधान पूनम सिंह से भी मिले। पूनम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईमानदारी से काम करो और अपने गांव को आदर्श गांव बनाओं। सीएम से मिलने के बाद पूनम काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि वो गांव काे आदर्श गांव बनाने में पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगी।
विज्ञापन


परगही बांगर में मुख्यमंत्री से मिलने की मांग को लेकर प्रधान पद की प्रत्याशी रहीं श्वेता सिंह ने महिलाओं के साथ मिलकर हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को जीप में बैठा कर थाने भेजा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर दौरे पर पहुंचे थे। हेलीकॉप्टर से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीएम सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए थे। सर्किट हाउस में 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने नगर निगम पहुंचे। उनके साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सांसद सत्यदेव पचौरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के इंतजामों की समीक्षा के लिए सभागार पहुंचे। यहां वह अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए यहां किए गए इंतजामों को भी परखेंगे।
 
विज्ञापन

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सिर मुंडवाया - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने सिर मुंडवाया
मुख्यमंत्री के शहर आगमन से पहले प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं को उनके घरों में ही जिला प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया। शासन प्रशासन की तरफ से सीएम की बैठक में जाने से रोकने के विरोध में विधायक अमिताभ बाजपेई ने घर के सामने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अपना सिर मुंडवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी और सरकार की अव्यवस्था के चलते जिन लोगों की जान गई है, सिर मुंडवा करवा उन लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही सरकार की नाकामी का भी विरोध कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है।

सीएम हैलट, उर्सला या किसी कोविड हॉस्पिटल और कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण कर सकते हैं। कल्याणपुर या सरसौल के किसी एक गांव का दौरा भी तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री तीन घंटे कानपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री कानपुर के अधूरे प्रोजेक्टों की भी समीक्षा कर सकते हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। कानपुर का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री बिल्हौर भी जा सकते हैं। वहां लेवल टू का कोविड हॉस्पिटल बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें