फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Chitrakoot: मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से की पौधरोपण अभियान की शुरुआत, कहा- प्रकृति की रक्षा सबकी जिम्मेदारी

Tue, 05 Jul 2022 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में मंगलवार को पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Chitrakoot: मुख्यमंत्री योगी ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने जिले में हरिशंकरी प्रजाति का पौधा रोप कर प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके के शहरीन गांव में कोदंड वन क्षेत्र में पौधरोपण किया।

विज्ञापन


सीएम के साथ प्रदेश के राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद व विधायकों ने भी पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। हर इंसान को प्रकृति की रक्षा करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। चित्रकूट की धरती से यह संदेश पूरे प्रदेश वासियों को दिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव प्रजाति सुरक्षित रहेगी।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से जल्द ही प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बुंदेलखंड के लोगों का भला होगा। क्षेत्र का विकास होगा। राजापुर स्थित महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली और लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि स्थली का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार करा रही है।
विज्ञापन


लालापुर में रोपवे भी बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। हाई स्कूल की टॉपर के अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों और सरकारी योजनाओं के 10 पात्रों को मुख्यमंत्री ने मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 28 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। चित्रकूट से मुख्यमंत्री सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें