फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रशासन की पीठ थपथपा गए सीएम योगी, बोले-संक्रमण का फैलाव रोकने में तेजी से पाई कामयाबी

Sun, 23 May 2021 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक अफसरों की पीठ थपथपा गए। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि एक समय कानपुर में संक्रमण की स्थिति 40 फीसदी तक पहुंच चुकी थी। लेकिन, शासन से लगातार चर्चा करके जिले के अफसरों ने बेहतर काम किया। 
विज्ञापन


अब कानपुर में संक्रमण की स्थिति दो फीसदी से भी कम है। संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से थामने में कामयाबी पाई। हालांकि, कुछ जगह चूके भी, लेकिन महामारी की भयावहता का अंदाजा नहीं था। 24 अप्रैल तक प्रदेश भर में कुल 32 हजार केस थे। रिकवरी रेट बहुत कम था और संक्रमित ज्यादा थे। 

धीरे-धीरे एक्टिव केस की संख्या तीन लाख 10 हजार तक पहुंची गई। वर्तमान में प्रदेश में 94 हजार एक्टिव केस हैं। 30 दिनों में दो लाख 16 हजार लोगों को ठीक करके उन्हें घर भेजा है। प्रदेश में संक्रमण दर 2.4 और रिकवरी रेट 94 फीसदी है। ये ट्रेस एंड ट्रीट व्यवस्था का परिणाम है। 
विज्ञापन


मीडिया व न्याय पालिका के लिए अलग वैक्सीनेशन सेंटर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में पत्रकार साथी लगातार सक्रिय हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए मीडिया और न्यायपालिका के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। लखनऊ और प्रयागराज में मीडिया व न्यायपालिका के लिए वैक्सीनेशन के अलग सेंटर चालू कर दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

धीरे-धीरे हर जिले में यह व्यवस्था लागू होगी। यहां मीडिया और न्यायपालिका से जुड़े लोग अपने परिवार के साथ जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां वेटिंग एरिया और ऑब्जर्वेशन एरिया पर्याप्त हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें