फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चों के इलाज के लिए फिर शुरू होगा चाचा नेहरू अस्पताल, सीएम ने 15 दिन में दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Sun, 23 May 2021 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना की तीसरी लहर और उसमें बच्चों के चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर कानपुर के चाचा नेहरू अस्पताल को मुख्यमंत्री ने 15 दिन में तैयारियां पूरी कर शुरु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कोपरगंज स्थित चाचा नेहरू अस्पताल में फिर से बच्चों का इलाज शुरू होगा। शनिवार को महापौर के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने 15 दिन में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर और उसमें बच्चों के चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री के सामने यहां निरीक्षण के दौरान चाचा नेहरू अस्पताल चालू करने का प्रस्ताव रखा। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल को चालू करने पर सहमति जताई है। कहा, अस्पताल में रविवार से ही पुताई सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दें।
 
विज्ञापन

इन्हें 15 दिन में पूरा कर लिया जाए। वहीं, सीएम ने कमिश्नर और डीएम को नगर निगम के साथ मिलकर चाचा नेहरू अस्पताल को चालू कराने, मरम्मत और मैन पॉवर की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही इसे बच्चों के इलाज के लिए अच्छे अस्पताल के लिए विकसित करने की बात कही। इसके साथ ही सीएचसी, पीएचसी में संसाधन उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव देने को कहा।

महापौर ने हफ्ते भर पहले मुख्यमंत्री के सामने चाचा नेहरू अस्पताल और जागेश्वर अस्पताल को चालू करने का प्रस्ताव रखा था। सीएम ने प्रस्ताव मांगे थे। शनिवार को भी महापौर ने दोनों अस्पतालों में से पहले चाचा नेहरू अस्पताल चालू कराकर बच्चों का इलाज शुरू करने का आग्रह किया।

इस पर सीएम ने सहमति जताई। इस अस्पताल में करीब तीन दशक से न तो कोई बच्चा भर्ती किया गया और न ही कोई ऑपरेशन हुआ। अस्पताल के दो वार्डों में पुरानी सोडियम लाइटें भरी हैं। तीसरे में अन्य सामान धूल खा रहा है। कुछ डॉक्टर चैरिटी के तौर पर चंद घंटे की ओपीडी करते हैं। टीकाकरण और कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर भी बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें