फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में आज डेढ़ घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी चित्रकूट में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे। उनका उरई का प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। अब वह यहां से सीधे वाराणसी रवाना होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से मटदर बरमबाबा के पास स्थित सेहरिन कोदंड वन क्षेत्र में पहुंचेंगे। 11:20 बजे यहां हरिशंकरी पौधे लगाकर प्रदेश के पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 11:32 बजे मंच पर पहुंचेंगे। हाईस्कूल की जिला टॉपर व यूपी में दसवां स्थान पाने वाली हर्षिता सिंह और मडैय्यन ग्राम पंचायत के प्रधान को सम्मानित करेंगे। सरकारी योजनाओं के दस पात्रों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। 11:50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों के घेरे में उनका कार्यक्रम होगा। इसके बाद 12:35 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें