फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाल्मीकि जयंती पर बिठूर आ सकते मुख्यमंत्री, करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाल्मीकि जयंती पर बिठूर आ सकते हैं। वह बिठूर स्थित नानाराव पार्क में सभा भी कर सकते हैं। सभास्थल से ही बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करने की संभावना है। शहर को भी बड़ी सौगात देने की चर्चा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर समेत अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को वाल्मीकि आश्रम, घाट और नानाराव पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल दौरा संभावित है। 24 अक्तूबर को स्थिति और स्पष्ट होगी। शनिवार को ही विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें