तीन वर्षों में गाय का गोबर दो रुपया किलो, गोमूत्र चार रुपया लीटर खरीद कर 28 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बना चुके हैं। उससे 60 हजार लीटर प्राकृतिक पेंट बनाया जा चुका है, जिसे सभी सरकारी भवनों में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में जाने का विरोध नहीं है। संसद के उद्धघाटन को लेकर पीएम मोदी की हठधर्मिता का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार सरकारी से तंग आकर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना। अब जनता बदलाव चाह रही है। विपक्षीय दल की एकजुटता से हम आगामी सभी चुनाव जीतेंगे।
सीएम ने मंदिर के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
अमौली ब्लॉक के गांव बुढ़ंदा में रामकथा में छग के सीएम भूपेश बघेल रविवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने शंकराचार्य आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया और माता पिता की स्मृति में बनाए गए चौमुख धाम मन्दिर में शिव परिवार की मूर्तियों के दर्शन किया। उन्होंने कनिष्ठ जगतगुरू शंकराचार्य आत्मानंद सरस्वती को कथा ब्यास के साथ अच्छा समाज सुधारक बताया। सीएम बघेल ने कहा कि वह पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पाटन में शंकराचार्य जी का प्रवचन सुना, तो बहुत प्रभावित हुआ। ऐसा अहसास हुआ कि जो कार्य मैं कर रहा हूं। उसे आप अपने प्रवचन से जागरूक कर गति प्रदान कर रहे हैं।
आपने मुझे जन्मभूमि में आने के लिए आमंत्रित किया। उसे मैं आदेश मानकर आशीर्वाद लेने आ गया। मैं भाग्यशाली हूं कि आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सीएम कार्यक्रम में लगभग डेढ़ घंटे देर से लगभग तीन बजे पहुंचे। सीएम बघेल ने मंच में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर ब्यास पीठ को माल्यार्पण कर प्रणाम किया। प्रशांत पाण्डे, राजकुमार सिंह, श्रीनारायण तिवारी, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, संजय शुक्ला, मनोज तिवारी, डॉ. बीडी त्रिपाठी, विनोद त्रिवेदी सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालक उमेश त्रिवेदी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।