कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के 11 पाठ्यक्रमों का परिणाम बुधवार की शाम घोषित किया गया। विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर अंतर्गत एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं।
इसमें एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और फिजिक्स के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर शामिल हैं। इसके अलावा एमएससी भूगोल और एमएससी स्टेटिस्टिक्स के तृतीय सेमेस्टर, एमएससी मैथमेटिक्स के प्रथम और एमएससी जंतु विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल भी जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे। संबंधित छात्र और छात्राएं विवि के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।