कानपुर। चकेरी पुलिस ने ऑटो में बैठा करा लूट करने वाले दो भाई समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नितेश केसरवानी, दमन दिवाकर और राज गिहार उर्फ गंधा शामिल हैं। शातिरों के पास से लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस में तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कांशीराम फेज दो सजारी निवासी प्रेम कुमार एक जनवरी को रामादेवी चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तभी मंगला विहार पुलिया के पास ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे छीनकर उनको उतार दिया था। मौके से भाग निकले थे। इसी तरह संजीवनगर प्रथम निवासी सर्वेश कुमार वर्मा उन्नाव में टैक्स कलेक्टर हैं। वह 29 नवंबर को रामादेवी चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। एचएएल टाउनशिप के पास ड्राइवर और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे पर लूट लिए थे। तीसरी घटना में कोचिंग पढ़कर लौट रही विमाननगर पटेलनगर की एमसीए छात्र आस्था शर्मा से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस तीनों ही वारदातों में प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी।
बुधवार तड़के रामादेवी फ्लाईओवर से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास से दो मोबाइल और एक ऑटो बरामद हुआ।कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नितेश कुमार और दमन दिवाकर दोनों सगे भाई हैं। दोनों अपने एक साथी के साथ मिलकर घूम-घूमकर वारदात अंजाम देते हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ चकेरी थाने में कई प्राथमिकी दर्ज है।