फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेक बाउंस होने पर बहन ने भाई को दिलाई सजा

Sun, 24 Mar 2019 02:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में मुंहबोली बहन ने व्यापार के लिए एग्रीमेंट के तहत भाई को रुपये दिए, लेकिन भाई ने भुगतान वापस करने के लिए जो चेक दिया, वह बाउंस हो गया। बहन की ओर से कोर्ट में दर्ज कराए गए मुकदमे में अतिरिक्त न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश सुरेश चंद्र सविता ने भाई को दो साल कैद और 6.10 लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन


लाजपत नगर की मंजीत कौर ने पड़ोस के ही मुंहबोले भाई दविंदर सिंह को व्यापार करने के लिए चार लाख सत्तर हजार आठ सौ रुपये उधार दिए थे। एक साल बाद रुपया वापस करने के लिए दोनों में एग्रीमेंट भी हुआ।
विज्ञापन

मंजीत ने जब रुपये मांगे तो दविंदर ने एक एकाउंट पेयी चेक दे दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। मंजीत ने नोटिस भेजा, तब भी दविंदर ने रुपये का भुगतान नहीं किया। मंजीत ने दविंदर के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का मुकदमा दाखिल कर दिया। दविंदर ने बचाव में कहा कि मंजीत का घर आनाजाना था। इसी का फायदा उठाकर उसने चेक चोरी कर गवाहों से मिलकर फर्जी अनुबंध पत्र तैयार कर फंसा दिया। लेकिन, कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए सजा सुना दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें