केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पाठ्यक्रम में बदलाव का फैसला लिया है। इसके मुताबिक, सरकार एनसीईआरटी की कक्षा नौ की इतिहास की पुस्तक से जातिगत संघर्ष से जुड़े कुछ पाठ हटाएगी।
सरकार की ओर से यह फैसला सिलेबस को तार्किक आधार पर सुदृढ़ बनाने की कवायद के तहत लिया गया है। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छात्रों से भारीभरकम सिलेबस का बोझ घटाने के लिए पहल की थी।