फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल-युक्त सब्जियां खाकर हो चुके हैं परेशान...तो आपके लिए है अच्छी खबर

Thu, 21 Feb 2019 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अगर आप केमिकल युक्त सब्जियां खाकर परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप अपने छोटे से घर या फ्लैट में कमरे के अंदर सब्जियों की खेती कर सकते हैं। खास बात है कि इसके लिए आपको मिट्टी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और किसी भी मौसम में आप कोई भी सब्जी उगा सकते हैं। जी हां, यह संभव होगा ट्यूनल फार्मिंग तकनीक से।
विज्ञापन


बुधवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) कानपुर में यह जानकारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजीटेबिल रिसर्च (आईआईवीआर) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरेकृष्णा ने दी। वह विवि में सब्जियों की संरक्षित खेती विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए।


उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में खेती लायक जमीनें नहीं रह गई हैं। जो हैं वहां फसलों के अधिक उत्पादन के चलते किसान कई तरह के केमिकल का उपयोग करते हैं। इन्हें खाने से आम लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए अब कोई भी अपने घर के अंदर या छत पर आसानी से ट्यूनल फार्मिंग या पॉलीहाउस के जरिए किसी भी मौसम में किसी भी फसल की खेती कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में बनवाएं पॉलीहाउस, मनचाही फसलों की करें खेती

डॉ. हरेकृष्ण ने बताया कि ट्यूनल खेती शहरों में काफी सफल होगी। इस तकनीक से आप पाइप के अंदर हर सब्जी उगा सकते हैं। सब्जियों की नर्सरी भी तैयार कर सकते हैं। ज्यादातर पालक, मेथी, सोया, चौराई जैसी सब्जियों का उत्पादन होता है। इसके लिए न तो मिट्टी की जरूरत पड़ेगी और न ही पानी की।

इन फसलों की खेती के लिए बाजार में पोषक तत्वों का एक घोल मौजूद है, जिसे पाइप में डालकर आसानी से खेती की जा सकती है। इस घोल में नाइट्रोजन, फॉसफोरस सहित सभी 18 तत्व मौजूद होते हैं जो फसलों के लिए जरूरी हैं। डॉ. हरेकृष्णा के मुताबिक इस तकनीक के जरिए बे-मौसम सब्जियों का उत्पादन करके आप लाखों की कमाई भी कर सकते हैं।

डॉ. हरेकृष्णा के मुताबिक अब किसी भी मौसम में आप काई भी फसल उत्पादित कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पॉलीहाउस तकनीक की जानकारी दी। बताया कि यह ऐसी तकनीक है, जिसमें आप फसलों को पॉलिथीन के अंदर रखते हैं। खेत के चारों तरफ रॉड के जरिए पहले स्टैंड बनाते हैं और उसके ऊपर पॉलिथीन डाल देते हैं। यह पॉलिथीन खेत में अच्छी फसल लायक तापमान बनाए रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें