फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसवीएम में एडमिशन के नाम पर ठगी: सीसीटीवी में कैद हुए तीन ठग, पर पहुंच से दूर

Wed, 20 Apr 2022 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में एसपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों केसों की विवेचना जारी है। वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वहां पर टीमें भेजी गईं लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से लाखों रुपये की ठगी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस के पास मौजूद फुटेज में तीन शातिर कैद हुए हैं। ये फुटेज हैलट अस्पताल के आसपास लगे कैमरों के हैं।
विज्ञापन


हालांकि वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वह अब तक की जांच में फर्जी पाए गए हैं। यानी ठगों को पता था कि पुलिस पीछे आएगी तो फर्जी पते पर पहुंचेगी, ताकि वह पकड़ में न आएं। मेडिकल में दाखिला कराने के नाम पर तीन छात्राओं से कई लाख रुपये वसूले गए थे।

जब वे दाखिला कराने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचीं तब इसका खुलासा हुआ था, जिसके बाद पांच अप्रैल को स्वरूपनगर पुलिस ने आकाश सिंह समेत तीन पर केस दर्ज किया था। वहीं कॉलेज प्राचार्य ने भी एक केस अज्ञात पर दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों केसों की विवेचना जारी है। वादी ने ठगों के जो नाम व पते बताए थे वहां पर टीमें भेजी गईं लेकिन कोई नहीं मिला। ये भी सामने आया कि वादी कभी भी किसी निश्चित ठिकाने पर ठगों से नहीं मिले। ये ठग किसी मार्केट आदि में इनको बुलाते थे, जिससे भविष्य में वह पकड़े न जा सके। एसीपी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ठगों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। तीनों ठगों ने मास्क लगा रखा है। लिहाजा उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें