फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बुलाई पुलिस, लाइन लगवाकर हुआ वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा स्थित सीएचसी में शनिवार को टीकाकरण के समय काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान अफरा तफरी होने पर सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस बुला ली। इसके बाद लाइन लगाकर 100 लोगों का टीकाकरण हुआ। अमरौधा और मलासा ब्लॉक में कुल 362 लोगों के टीका लगाया गया।
विज्ञापन

पुखरायां सीएचसी में शनिवार की सुबह से ही टीका लगवाने वालों भीड़ एकत्रित हो गई। केंद्र पर अफरातफरी देख सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने लोगों को समझा पर लोग वैक्सीन कक्ष के पास डटे रहे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों की लाइन लगवा कर टीका लगवाया।
सीएचसी में 100 लोगों के टीका लगाया गया है। अमरौधा के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि नोनापुर कैंप में 70 लोगों के टीका लगाया है। मलासा के प्रभारी एमओआईसी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी देवीपुर में 150 और गुढ़ा गांव के कैंप में 42 लोगों के टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें