यूपी के घाटमपुर में मंगलवार को पतारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बात करने के दौरान मोबाइल फोन हाथ में फट गया। जिसमें लैब टेक्नीशियन अरविन्द झुलस गया। इस घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मोबाइल फोन ब्लास्ट होने की जानकारी मिलते ही मौके पर सहकर्मियों, मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुट गई। अरंविंद के दाहिने हाथ का पंजा बुरी तरह झुलस गया है। डॉक्टरों ने हथेली की मरहम-पट्टी की। अरविंद ने बताया कि ब्लास्ट हुआ मोबाइल फोन ब्रांडेड कंपनी का है।