फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: चारों एसी कोच के पहियों की जांच की गई, कई लोगों के लिए बयान

Sat, 14 Nov 2026 10:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में चौरीचौरा ट्रेन हादसे में जांच दल अब कोचों के पुर्जों की नापजोख से हादसे की वजह तलाश रहा है।
विज्ञापन
कानपुर रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने की घटना की तकनीकी जांच चल रही है। शनिवार को चार सदस्यीय जांच दल ने न्यू कोचिंग काॅप्लेक्स में खड़े दुर्घटनाग्रस्त कोच के पहियों, स्प्रिंग, सस्पेंशन और कलपर की जांच की। ट्राली को कोच से अलग कर उसके अलग-अलग हिस्सों की तकनीकी जांच की गई। घटनास्थल पर पटरियों को बदलने के बाद रेलवे ने उन्हें फिटनेस दे दी है। इसके साथ ही इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। कई लोगों के बयान भी लिए हैं।
विज्ञापन


जांच दल ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त कोचों की ट्राली को अलग कराया। इसके बाद पहियों की बनावट, उनके बीच की दूरी, स्प्रिंग सस्पेंशन और कपलर की माप ली। इन सभी पुर्जों के निर्धारित मानकों से मिलान के जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं किसी तकनीकी खामी के कारण तो कोच पटरी से नहीं उतरे। रेलवे अधिकारी सभी माप और तकनीकी तथ्यों का मिलान कर रहे हैं। इसके साथ ही शनिवार को जांच टीम ने कई लोगों के बयान लिए।
Trending Videos

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
अभी कुछ और लोगों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जांच टीम दुर्घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी जानकारी और तकनीकी तथ्यों का मिलान करने के बाद समग्र रिपोर्ट तैयारी होगी। इसके बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा - फोटो : अमर उजाला
रेलमंत्री के दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन पर तैयारी तेज
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के सोमवार को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन प्रशासन तैयारी में जुटा है। प्लेटफार्म नंबर एक में रंगरोगन के साथ, पंखों, इलेक्ट्राॅनिक सूचना पटलों और अन्य यात्री सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। बैठक कक्ष को भी सजाया-संवारा जा रहा है। रेलमंत्री के सोमवार दोपहर कानपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान कानपुर से दिल्ली के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है। इधर, शनिवार को स्टेशन में आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। बीडीएस और डॉग स्क्वाॅड की टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, प्रतीक्षालय, पार्किंग, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज और होल्डिंग एरिया में तलाशी ली।

सेंट्रल पर पटरी से उतर गए थे चार एसी कोच
11 नवंबर को चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन के बी-4, बी-5, बी-6 व बी-7 कोच पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर जाकर फंस गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें