कानपुर में खनन क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम डीएम नेहा शर्मा चौबेपुर स्थित बंदी माता मंदिर खनन क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। मौके पर 5 ट्रक बालू से ओवरलोड मिले। ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया।
कानपुर में डीएम नेहा शर्मा मंगलवार शाम को चौबेपुर स्थित बंदीमाता मंदिर बालू खनन क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। मानक और निर्देशों को दरकिनार कर बालू का खनन होता पाया गया। मौके पर एक भी पीटीजेड कैमरा नहीं लगा हुआ था। डीएम ने खनन के लिए अनुमति वाले क्षेत्र और मौजूद स्टॉक की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही मौके पर खनिज लदे छह ट्रकों की जांच के लिए एआरटीओ की टीम को बुलाया। इसके अलावा मौके पर 3 पोकलैंड मशीन तथा 11 ट्रक खाली मिले। जांच के दौरान पांच ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। यही नहीं, डीएम ने ओवर लोडिंग की वजह से टूटी सड़क के लिए पट्टा धारक को नोटिस देकर जवाब तलब किया। डीएम ने कहा कि वैध खनन पट्टो पर किसी भी प्रकार की ओवर लोडिंग व मानक विपरीत भंडारण नहीं होने दिया जाएगा।