फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी रामशरन के पुत्र रामू को गांव के ही एक युवक ने पैसे देने के बहाने बुधवार सुबह बुलाया। इसके बाद युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। रामू के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो ईंट-पत्थर चलने के साथ फायरिंग होने लगी। इससे अशोक कुमार, रुबी पुत्री रनवीर सिंह, आशा देवी, देवकी पुत्री रनवीर घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।