कानपुर। शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के अस्टिटेंट से 8.42 लाख की साइबर ठगी कर ली गई। ठग ने व्हाट्सएप ग्रुुप में जोड़कर अलग-अलग खातों में तीन महीने तक निवेश कराया। लाभ न मिलने पर शिकायत की तो ग्रुुप से बाहर कर दिया गया।
हनुमंत विहार निवासी मनोज कुमार दीक्षित के अनुसार एक फरवरी 2024 को एक व्यक्ति ने व्हाटसएप पर मैसेज किया। वह उन्हें शेयर मार्केट की टिप्स देता था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो उसने शेयर मार्केट में निवेश करने करने की बात कहकर एक लिंक भेजा और कहा कि एलबी ऐप के जरिए निवेश करने से पैसा डिमैट अकाउंट में आ जाएगा। उस व्यक्ति ने अलग-अलग शहरों के करंट अकाउंट नंबर भेजने शुरू कर दिए।
चार अंकों का कोड भेजकर करंट अकाउंट से पैसा डीमैट अकाउंट में ट्रांसफर कराने की बात कही। इस पर उन्होंने उसके बताए खातों में एक फरवरी से 24 अप्रैल तक 8.42 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लाभ न मिलने पर जवाब मांगा तो उसे उसे ग्रुप से हटा दिया। घटना के ढाई महीने बाद पीड़ित साइबर थाने पहुंचे। साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।