कानपुर के मरारी लाल चेस्ट अस्पताल की तस्वीर
कानपुर शहर में मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में एक मरीज की मौत पर बौखलाए परिजनों ने जमकर बवाल किया।मरीज की मौत का कसूरबार मानते हुए परिजनों ने सीधे-सीधे अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में मरीज चंद्रकली की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। चकेरी निवासी दीपक ने बीती 1 सितंबर को अपनी मां चंद्रकली को मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके फेफड़ों में पानी आने की बात कही गई थी।
बकौल दीपक डॉ.संजय वर्मा उसका इलाज कर रहे थे। इलाज में लापरवाही की जा रही थी। हमने डॉक्टरों से हाथ जोड़कर इलाज की विनती की। इसके बावजूद ठीक से इलाज नहीं किया गया। इस पर मां की हालत और अधिक बिगड़ने लगी। दोपहर बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
बता दें दीपक ने इस मामले में जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्रशासन से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।