फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएसटी फार्म में बदलाव से बढ़ी पारदर्शिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर जीएसटी (सीए) एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आर्यनगर स्थित क्लब में जीएसटीआर नौ और 9सी विषय पर कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने बताया कि रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। इस वर्ष फार्म में कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं जिससे अनुपालन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सरलता बढ़ी है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सीए प्रखर गुप्ता ने जीएसटी वार्षिक जीएसटीआर नौ दाखिल करने की प्रकिया बताई। कहा कि वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में त्रुटियों और बेमेल की पहचान और उसका समाधान करना बेहद आवश्यक है। खातों की पुस्तकों, ई-इनवॉइस रिकॉर्ड और ई-वे बिल डाटा के बीच सामंजस्य की कार्यप्रणाली अपनानी चाहिए। अपात्र आईटीसी को चिह्नित करने और नियम 42/43 के तहत रिवर्सल प्रक्रिया की जानकारी दी।
सीए विशेष शाह ने वार्षिक जीएसटीआर 9सी पर कहा कि इस वर्ष फार्म में अनेक बदलाव किए गए हैं। कई नए फील्ड और खुलासा (डिसक्लोजर) जोड़े गए हैं जिनसे सही मिलान संभव होगा और कर विभाग को डाटा की समीक्षा में मदद मिलेगी। इस दौरान साधारण त्रुटियों को रोकने और भविष्य में संभावित विवाद से बचने के लिए सही दस्तावेज दाखिल करने पर जोर दिया गया। मौके पर सीए हिमांशु सिंह ने प्रश्न-उत्तर सत्र में सवालों के जवाब दिए। कार्यशाला में सीए अरुण गुप्ता, शैलेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सरबजीत सिंह, राजेश मेहरा, पीके पांडेय, शुभम ओमर, आकाश गुप्ता, जगदीश जायसवाल, मलय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें