फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाम बदलकर मप्र की युवती से की दोस्ती, धर्मांतरण का बनाया दबाव, मना करने पर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Oct 2024 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मप्र की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक ने मिलने के लिए घर बुलाया। जिसके बाद उसपर धर्मांतरण का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक ने उसे घर में बंद कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मप्र की एक युवती से दोस्ती की और उसे मिलने के लिए बुलाया। उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर उसे घर में बंद कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धर्मांतरण सहित दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने बिवांर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि थानाक्षेत्र के मुटनी गांव निवासी आरोपी मतलूब उर्फ राजू ठाकुर ने फेसबुक में राजू ठाकुर नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसी भ्रम में दोनों के बीच चैटिंग व बातचीत होने लगी। बताया कि जब वह आरोपी के बुलाने पर उससे मिलने आई तो उसे हकीकत पता चली। आरोपी ने जब उससे धर्मांतरण करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धर्मांतरण सहित जबरन घर में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें