फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते को ताक पर रख भारत के पक्ष में आ खड़े हुए पाक कप्तान के मामा, कही ये बड़ी बात

Mon, 05 Jun 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप बी
विज्ञापन
जहां इस समय भारत-पाक के बीच मैच खेला जा रहा है और दर्शक इसका लुत्फ ले रहे हैं वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस मैच के खिलाफ हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस मैच के विरोध में खुद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के मामा खड़े हो गए हैं। इससे भी अधिक हैरानी की बात ये है कि सरफराज के मामा भारत के पक्ष में खड़े हैं... 
विज्ञापन


 

सरफराज अहमद अपने मामा के साथ
बतां दें आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफ़ी 2017 के दौरान रविवार को पाकिस्तान और भारत के बीच मैच खेला जा रहा है। भारत अपनी पारी खेल चुका है। जबकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी अभी बाकी है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 319/3(48) स्कोर रखा है। 

 

तो इसलिए नहीं चाहते भारत-पाक के बीच मैच

सरफ़राज़ के छोटे भाई अब्दुर रहमान और मां
दरअसल, इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि सरफराज के मामा मेहबूब हसन सिद्दीकी भारत में ही रहते है। वे यूपी के इटावा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने देश से प्रेम है। वे शहीदों के सम्मान में इस मैच के खिलाफ है। मेहबूब हसन की राय में शहीदों के सम्मान में यह मैच नहीं होना चाहिए था। उनका साफ तौर पर कहना है कि पहले दोनों मुल्कों को आपसी संबंध मधुर करने चाहिए। उसके बाद कोई मैच होता तो बेहतर रहता। हसन ने कहा कि आज सीमा पर जो माहौल है। उसकी अनदेखी कैसे की जा सकती है।

 
विज्ञापन

सरफराज के मामा नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो क्रिकेट मैच

युवराज सिंह मैदान पर शॉट लगाते हुए भारत बनाम पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी, ग्रुप बी
सरफराज के सगे मामा मेहबूब हसन सिद्दीकी का मानना है कि आतंक के साये में भारत-पाक के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें