फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से यूपी के इन शहरों में आते रहे हैं पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज

Mon, 05 Jun 2017 09:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पाक क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज के मामा की राय
विज्ञापन
सरफराज अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। सुनकर हैरानी हुई होगी कि पाकिस्तान के क्रिकेटर का यहां से क्या नाता..? अमर उजाला डॉटकॉम आपको बताएगा कि यूपी से सरफराज का क्या रिश्ता है।
विज्ञापन

सरफराज के मामा नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो क्रिकेट मैच

पाक टीम के कप्तान सरफराज के साथ बैठे मेहबूब हसन
दरअसल, पाक टीम के कप्तान सरफराज अक्सर अपने बचपन से ही यूपी आते रहे हैं। यूपी कई जिलों से उनका कनेक्शन बेहद पुराना है। दरअसल, उनके कई रिश्तेदार यहां रहते हैं, जिनमें उनके सगे मामा भी शामिल हैं।

यह खबर उस समय सामने आई थी जब बीते साल सरफराज को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया था। इस खुशी में उनके मामा के घर पर जश्न भी मनाया गया था। 
   
यूपी में यहां रहते हैं सरफराज के मामा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा का नाम मेहबूब हसन सिद्दीकी है। वे इटावा में रहते हैं। सरफराज के मामा यहीं पर कार्यरत्त हैं। यहां वह कृषि इंजीनियरिंग कालेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। सरफराज के मामा मेहबूब  1998 में प्रतापगढ़ के कुंडा के दिनेरगंज से इटावा चले आए थे और फिर यहीं अपने परिवार के साथ रहने लगे। यहां पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज 10-12 बार आ चुके हैं।

सरफराज के मामा नहीं चाहते भारत-पाक के बीच हो क्रिकेट मैच
सरफराज के सगे मामा मेहबूब हसन सिद्दीकी ने रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच को लेकर अपनी राय दी है। इनका मानना है कि आतंक के साये में भारत-पाक के बीच कोई मैच नहीं होना चाहिए। 

भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात

पाक टीम के कप्तान सरफराज के साथ बैठे मेहबूब हसन
पाकिस्तान लगातार भारत से सटी सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। उसकी इस हरकत से बार्डर पर युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में लंदन में आयोजित आईसीसी चैंपियनशिप ट्राफी में भारत-पाक के बीच होने वाले मैच को लेकर देशभर में बहस छिड़ी है। देश के ज्यादातर लोग पाकिस्तानी छद्म युद्ध के साथ मैच खेलने के पक्षधर नहीं हैं। इनमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद के सगे मामा मेहबूब हसन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

सरफराज से रिश्ता अपनी जगह है...

रोहित शर्मा शॉट लगाते हुए, पीछे पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद
सरफराज से रिश्ता अपनी जगह है...
हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। उनके परिवार भी आहत हो रहे हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच मैच नहीं होना चाहिए। हसन ने कहा कि सरफराज से रिश्ता अपनी जगह है। पहले वह भारतीय हैं। वह चाहेंगे कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ही मैच जीते।  पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मई 2015 में सरफराज की शादी में ही उनसे पाकिस्तान में मिले थे। पाकिस्तान हमारे मुल्क जैसा कभी नहीं हो सकता। गौरतलब है कि पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की मां अकीला बानो और हसन सगे भाई-बहन हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें