फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चंपत राय ने राहुल के रामलला का दर्शन नहीं करने पर उठाया सवाल, बोले- उनको किसने रोक रखा है

Mon, 23 Jan 2023 11:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने राहुल गांधी के रामलला का दर्शन नहीं करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि राहुल बताएं कि उन्हें भगवान राम का दर्शन करने से किसने रोक रखा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि रामायण के बाद अब महाभारत पर भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
चंपत राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपतराय ने बताया कि 30 मार्च से  छह अप्रैल तक रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वह रविवार को विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विहिप की योजना है कि विद्यालयों में रामायण परीक्षा के बाद अब महाभारत की परीक्षाओं का आयोजन होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अब तक अयोध्या में रामलला का दर्शन नहीं करने पर सवाल उठाया है।
उन्होंने कहा कि राहुल बताएं कि उन्हें भगवान राम का दर्शन करने से किसने रोक रखा है। सरस्वती शिशु मंदिर गोविंद नगर में चल रही बैठक में महामंत्री ने बताया कि विहिप के  वर्ष 2024 में 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में परिषद के सभी आयामों के कार्यों का विस्तार होगा।

विज्ञापन

15 मार्च तक चलेगा धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान
इसके लिए बजरंग दल और दुर्गावाहिनी से विद्यार्थी विस्तारक बनाए जाएंगे। इसी तरह धर्म रक्षा निधि संग्रह अभियान 15 फरवरी से 15 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 22 मार्च को हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इनके लिए भी खास तैयारियां की गई हैं। 

21 जिलों में समितियों का निर्माण
इसी बीच कानपुर प्रांत के 21 जिलों के 198 प्रखंडों के सभी 1903 खंडों में समितियों का निर्माण किया जाएगा। यह सभी रामोत्सव में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 28 अप्रैल को मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में सीता नवमीं के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

कार्यों की गई समीक्षा
बैठक में पिछले छह महीनों में विहिप के सभी आयामों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें 4809 गौवंश रक्षा हुई,119 ग्रामों से 340 किसान गो आधारित कृषि के लिए प्रशिक्षित हुए, 258 युवाओं को रोजगार मिला। 80 मामलों में हिंदू कन्याओं की रक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें