नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
यहां नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी और दुष्कर्म किया। नशे की हालत में विकास उसे एक कार में ले गया। इसमें पहले से मौजूद विकास के साथी पुष्पेंद्र और दो अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को चलती कार से गोशाला चौराहे के पास फेंककर भाग गए।
कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
तब से आरोपी महिला से रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।