माल रोड स्थित एसएन सेन डिग्री कॉलज में केंद्रीय बजट युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते प्रदेश उपाध्
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा अलग-अलग क्षेत्रों में युवा संवाद आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की ओर से एसएन सेन डिग्री कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में बजट को नौकरी बढ़ाने वाला टूल बताया गया। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि महंगी होती शिक्षा, बेरोजगारी जैसी कुछ चुनौतियां हैं जो युवाओं के भविष्य के आड़े आती हैं।
कहा कि युवाओं के लिहाज़ से बजट में एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि आम बजट युवाओं को नौकरी देने की दिशा में सहायक होगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए जारी किए गए करीब 10 हजार करोड़ का बजट युवाओं के करियर के लिए अहम साबित होगा। इसी तरह खेलो इंडिया मिशन को भी रोज़गार और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से फायदेमंद बताया जा रहा है।
युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा 2026 का बजट 2047 के उद्देश्यों को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर प्रो. सुमन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सचिन शुक्ला, खेमराज शर्मा, मनीष बाजपेई, शिखा मिश्रा, उज्ज्वल जायसवाल, विवेक मोदी, जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, अंकित गुप्ता, रविंद्र सिंह चौहान, प्रवेश कटिहार, आकाश त्रिपाठी, संदीप तिवारी, हीरो मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।