फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चालीहा महोत्सव का आयोजन, भगवान झूलेलाल से देश की खुशहाली की कामना

Mon, 24 Aug 2026 04:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीहा महोत्सव के अवसर पर सिंधु इंटरनेशनल स्कूल, बरा में सिंधी सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
श्री झूलेलाल जी के चालीहा महोत्सव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई। श्रद्धालुओं ने आरती गीत 'जय झूलण देवा, स्वामी जय झूलण देवा' का गायन कर भगवान श्री झूलेलाल से देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री झूलेलाल जी के चालीहा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भगवान श्री झूलेलाल की कृपा से समाज स्वतंत्रता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल ने समाज में ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी के भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया है। समाज को इन्हीं आदर्शों को अपनाकर देश को और मजबूत बनाने में योगदान देना चाहिए।

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं राशि बालानी, अनुष्का सक्सेना, नव्या बालानी, आराध्या सिंह, काव्या कश्यप और आरोही तिवारी ने भगवान श्री झूलेलाल की स्तुति में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने 'लाल मुहिंजी पत रख जै भला झूलेलाल', 'सिंधड़ी जा, सेवण जा' और 'दमादम मस्त कलंदर' सहित अन्य प्रस्तुतियों पर नृत्य किया।

विज्ञापन

बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। 'ढींदे अमीरी या गरीबी आखिर कुछ त ढींदे' गीत पर प्रस्तुत नृत्य को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम का संचालन अतुल अंशवानी ने किया, जबकि टीना अंशवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीता अंशवानी, ज्योति वालेचा, रिया श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, जया तिवारी, साक्षी सिंह, यंशिका शर्मा, अनुष्का त्रिपाठी, रिचा जायसवाल, सुषमा सक्सेना, नित्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें