फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Mon, 24 Aug 2026 04:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सावन के अंतिम सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
भगवान शिव का जलाभिषेक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। सावन के अंतिम सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह तड़के ही मंदिर पहुंच गए थे। कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसरों और आसपास के मार्गों पर निगरानी करते रहे। दिनभर शिवालयों में भक्तों के पहुंचने और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। सावन के अंतिम सोमवार पर पूरे जिले में माहौल शिवमय नजर आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें