फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में बनेगा सेंटर फॉर एनवायरमेंटल साइंसेज एंड सस्टेनेबिलिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान व नवाचार को नई दिशा देने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सेंटर फॉर एनवायरमेंटल साइंसेज एंड सस्टेनेबिलिटी की स्थापना की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में लिया गया। बैठक में अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट पर अनुशासनहीनता में तीन शिक्षकों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि यह केंद्र पर्यावरण विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं मृदा प्रबंधन, हरित प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत, बायो फ्यूल एनर्जी, सतत कृषि तथा जलवायु अनुकूल विकास जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देगा। केंद्र के माध्यम से पर्यावरण विज्ञान एवं सस्टेनेबिलिटी में अंतरविषय पीएचडी कार्यक्रम, पोस्ट-डॉक्टोरल अनुसंधान, पर्यावरण प्रभाव आकलन, सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग, जलवायु परिवर्तन एवं कार्बन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, ईएसजी तथा जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

इसका लाभ लाइफ साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान के शिक्षक, रिसर्चर व छात्रों को मिलेगा। इस मौके पर विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, प्रमोद मिश्रा, डॉ. सरस कपूर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें