फोटो 29 से फोटो 32
- दुल्हन की तरह सजा शहर, गुरुवार और शुक्रवार दो दिन मनाई गई दिवाली
- पूजन-अर्चन कर एक-दूसरे के गले मिले, देर रात तक चला महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में दिवाली गुरुवार और शुक्रवार दो दिन धूमधड़ाके साथ मनाई गई। लक्ष्मी पूजन करके जहां लोगों ने मां लक्ष्मी और गणेश जी का आशीर्वाद लिया। वहीं जिलेवासियों ने करीब नौ करोड़ के पटाखे फोड़ डाले हैं।
बुधवार रात से ही शहर दीपोत्सव के स्वागत के लिए सजकर तैयार हो गया था। घरों के साथ ही सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय की इमारतें और चौराहों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने जिले में दिवाली मनाई।
रात में परिवार के साथ गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया। फल, कमल गट्टा, खील, खीर आदि मिष्ठान चढ़ाकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आतिशबाजी शुरू की। रॉकेट, शॉर्टस और अनार से आसमान सतरंगी हो उठा। देर रात तक जमकर आतिशबाजी चली। पाटखा विक्रेताओं के अनुसार, अनुमान है कि जिले लाइसेंस धारक 147 दुकानों से नौ करोड़ की आतिशबाजी खरीदी गई है।