फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shuklaganj: 1.33 लाख बिजली का बकाया होने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का कनेक्शन काटा

Sat, 02 Nov 2024 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्लागंज में 1.33 लाख बिजली का बकाया होने पर दो महीने पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का कनेक्शन विद्युत विभाग ने काटा था। अभ्यास करने में खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरहला चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का 1.33 लाख रुपये बिजली का बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया। दो माह से कनेक्शन कटा होने से खिलाड़ियों को शाम के समय अभ्यास करने में दिक्कत हो रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का जीर्णोद्धार पिछले साल 21 अक्तूबर को तत्कालीन डीएम अपूर्वा दुबे ने कराया था। यहां बिजली का कनेक्शन ग्राम पंचायत के नाम से लगाया गया था।

विज्ञापन


तब से आज तक बिजली का बिल नहीं जमा हो सका है। इस समय लगभग 1.33 लाख रुपये बकाया है। इस पर विद्युत विभाग ने दो महीने पहले स्टेडियम की बिजली काट दी। देखरेख के अभाव में स्टेडियम में बनाए गए बैडमिंटन व वॉलीबॉल ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली गुल होने और ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। ग्राम प्रधान सरैया राजेंद्र कुमार ने बताया कि युवा कल्याण विभाग स्टेडियम में होने वाले आयोजनों के लिए चार हजार रुपये शुल्क वसूलता है, उसे देखभाल करनी चाहिए। सदर विधायक व अन्य अधिकारियों से वह इसकी शिकायत भी कर चुके हैं।

उधर, युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने बताया कि जो आयोजन हो रहे हैं, उनके लिए शुल्क लिया जा रहा है। बिजली का मीटर ग्राम पंचायत के नाम से है। यदि कनेक्शन युवा कल्याण विभाग के नाम होता है तो बिल जमा किया जाएगा। वहीं, एसडीओ (विद्युत) राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बकाया न जमा होने पर कनेक्शन काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें