फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खिलाकर मनाई जीत की खुशी

Sat, 24 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर खंड स्नातक चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अरुण पाठक की जीत पर मैथा व शिवली में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला की अगुवाई में भाजपाई मैथा में दोपहर में इकट्ठा हुआ।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने उत्साह में जमकर पटाखा फोड़े। और एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाजपाइयों से पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह जीत विधान सभा चुनाव के लिए एक बानगी है। कार्यकर्ताओं की एक जुटता व प्रयास से यह जीत हासिल हुई है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखा जायेगा। रवि शुक्ल ने चुनाव में अथक प्रयास करने वाले कार्यकर्ताओं पवन अग्निहोत्री, भाजयुमो नेता पिंकी सिंह, बृजेंद्र सिंह, रमाकांत तिवारी, रविशंकर अग्निहोत्री, अनिकेत को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


इस मौके  पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, लाला तिवारी, देवेंद्र त्रिवेदी, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। इसी तरह से कस्बा शिवली में शाम को भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया।

 इस मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर वीरेंद्र अग्निहोत्री, विमलेश कुमार, विजय कुमार मौजी, अरविंद त्रिवेदी, कन्हैया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें