फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। थाना नजीराबाद परिसर में बुधवार को होली और रमजान के मद्देनजर व्यापारियों और पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त आईपी सिंह ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

त्योहारों तक पीस कमेटी के सदस्यों से लगातार संवाद करने, सामुदायिक भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व मनाने की बात कही गई। अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल, विक्रम पांडेय, संजीव खन्ना, राजा घई, गोपाल बाजपेई, मनोहर, राजेश सिंह, आलोक कौशिक, राजे गुप्ता, नरेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें