डेमाे पिक
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र चुन्नीगंज के प्रभारी एलके सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि कम नंबर आने पर बच्चों को उलाहना न दें बल्कि प्यार से समझाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक दो नहीं कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में तो कम अंक हासिल किया लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सफलता की नई इबारतें लिखीं हैं।
हाईस्कूल या इंटर में कम नंबर लाने वाले भी आईएएस-पीसीएस अफसर बने हैं और कम नंबर पाने वाले एक दो नहीं सैकड़ों लोग देश के दिग्गज कारोबारियों में शुमार हैं। बस आपके हौसलों में जान होनी चाहिए। सफलता आपके कदम चूमेगी। जिस क्षेत्र में भी आपका मन लगे उसी को अपना कॅरियर बनाएं और माता-पिता से खुलकर बात करें सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।