कानपुर की नैन्सी अरोड़ा लास वेगास (यूनाइटेड स्टेट्स) में 22 जून को होने वाले शो में ‘मिसेज कॉन्टिनेंट्स 2018’ श्रेणी में भाग लेंगी। वह इस शो में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। नैन्सी इससे पहले मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018 रह चुकी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-18-23 जून को होगा आयोजन.....
विज्ञापन
2 of 4
अप्रैल में जीता था ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब
इस बार लास वेगास में मिस कॉन्टिनेंट्स 2018 शो का आयोजन 18-23 जून को होगा। मिस कॉन्टिनेंट्स के तीन सेक्शन मिस टीन कॉन्टिनेंट्स, मिस कॉन्टिनेंट्स, मिसेज कॉन्टिनेंट्स में तीन प्रतिभागी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें मिसेज कॉन्टिनेंट्स श्रेणी के लिए नैन्सी का चयन हुआ है। इस शो का आयोजन गैस्पर क्रूज कर रहा है। इसमें अलग-अलग देशों की 75 प्रतिभागी भाग लेंगी। पांच दिनों की ट्रेनिंग के बाद नैन्सी इस शो में भाग लेंगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-विदेश में जॉब के साथ मॉडलिंग भी ...
विज्ञापन
3 of 4
इस शो का आयोजन गैस्पर क्रूज कर रहा है
नैन्सी ‘ई-विद्या लोका’ संस्था की सदस्य हैं। स्काइप (टेलीकम्युनिकेशन एप्लीकेशन) के माध्यम से वह विदेश में रहकर भारत के बच्चों को पढ़ाती भी हैं। नैन्सी के पति अभिषेक ईबे-ऑस्ट्रेलिया कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं नैन्सी कॉमनवेल्थ बैंक में सीनियर एनालिस्ट हैं। जॉब के साथ-साथ वह अपने मॉडलिंग के शौक को भी पूरा करती रहती हैं। पिछले दिनों 14 अप्रैल को सिडनी के बॉमन हॉल ब्लैक टाउन में मिस इंडिया-ऑस्ट्रेलिया कॉरपोरेशन और महाराजा हवेली की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में ‘मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2018’ का खिताब जीता था।