कानपुर (ब्यूरो) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाईस्कूल के कंपार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया। इलाहाबाद जोन से करीब चार हजार से अधिक स्टूडेंटों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था। सीबीएसई कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया की कानपुर शहर से भी करीब चार सौ स्टूडेंट कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हुए। ये एग्जाम 16 से 24 जुलाई तक हुए थे। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फीड करना होगा।
--------
जम्मू बवाल में फंसा नेट-जुलाई का परिणाम
कानपुर (ब्यूरो)। यूजीसी की नेशनल एलिजबिलिटी टेस्ट (नेट) जुलाई 2016 का परिणाम जम्मू कश्मीर में चल रहे बवाल के कारण लटक गया है। दरअसल श्रीनगर में दस जुलाई को परीक्षा टाल दी गई थी। अभी तक हालात सामान्य न होने के चलते परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया है। ऐसे में देश के बाकी हिस्सों में परीक्षा दिए स्टूडेंटों के परिणाम भी रुक गए हैं। उम्मीद है कि परीक्षा आयोजक सीबीएसई जल्द ही इस मसले पर कोई फैसला लेगा।