कानपुर। सावन मास में सोम प्रदोष 15 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना से समस्त मनोरथों की पूर्ति होगी। साथ ही जिनके संतान नहीं है उन्हें उस दिन व्रत और पूजा-अर्चना से संतान की प्राप्ति होगी।
आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि सावन मास में सोमवार के दिन यदि सोम प्रदोष पड़ जाए तो सोने पर सुहागा होता है। इस दिन शिव को बेल पत्र संग जल चढ़ाने मात्र से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से व्यापार में आने वाले विघ्नों को दूर करेगा। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि 15 अगस्त को सोम प्रदोष पड़ेगा। इसमें पंच महायोग बन रहा है जो निसंतानों के लिए संतान प्राप्ति का उपाय होगा। भगवान शिव को रुद्राभिषेक और पूजन करने से संतान की प्राप्ति होती है। यदि व्रत नहीं रह सकते है तो सुबह स्नान ध्यान के बाद शिव का जल से अभिषेक कर लें। भोले भंडारी ऐसा देव है जो भक्त के दोष नहीं देखते है।
---------------------------
कालसर्प की निशुल्क पूजा आज करें
वाराणसी के आचार्य आदित्य पांडेय डी-130 गंगापुर कालोनी यशोदा नगर में कालसर्प की निशुल्क पूजा रविवार को कराएंगे। दो घंटे की पूजा सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी। यदि किसी को कालसर्प की पूजा करानी हो तो वह 7071727775 पर संपर्क कर सकता है। पूजा के बाद कुंडली देखी जाएगी। यह जानकारी अमित शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया कि सावन मास में कालसर्प का सामूहिक पूजन निशुल्क कराया जा रहा है।