फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018: छात्रों का इंतजार खत्म, कानपुर के पराजित कुमार ने हासिल किए 98.6 प्रतिशत अंक

Sat, 26 May 2018 04:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार 12वीं की परीक्षा में कुल 83.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए है। गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। सबसे ज्यादा तिरुअनंतपुरम के 97.32 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। चेन्नई के 93.87 प्रतिशत छात्र और दिल्ली में 89 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


यूपी में लखनऊ की कात्यायनी को सीबीएसई 12वीं में 96.2 प्रतिशत, सांभवी को 96 प्रतिशत और प्रियांशी सिंह को 92.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। कानपुर- सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर के पराजित कुमार ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर, कानपुर के यशवर्धन ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की ईशा सक्सेना ने 95.6, सौजन्य यादव ने 95.6 अंक पाये। केंद्रीय विद्यालय की राशि चतुर्वेदी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए है।

कानपुर में गुरुनानक मॉडर्न स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां अक्षत द्विवेदी ने 96 प्रतिशत, शुभम पांडेय ने 94 प्रतिशत और सक्षम द्विवेदी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। चित्रकूट की अलीशा सिद्दीकी ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। 
विज्ञापन


इटावा- CBSE 12वीं के नतीजों में ज़िले के मेधावी- पलक यादव 98% (सेंट मेरी इण्टर कॉलेज), शाश्वत गर्ग 97% (संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल),  नक्षत्र अग्निहोत्री 96.80% (दिल्ली पब्लिक स्कूल), वैभव पाठक 95.6% (दिल्ली पब्लिक स्कूल), ऋषभ यादव 95% (संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल)। 

हरदोई- सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अरुण मिश्र ने 96.4 फीसद अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान पाया है। दूसरे नंबर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के उत्कर्ष सिंह 94.4 फीसद अंकों के साथ हैं। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल हरदोई के छात्र अभय सिंह राठौड़ 94 फीसद अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

औऱया-  छात्रा दिव्या गुप्ता बनी जिला टॉपर कुल 96.8% अंक प्राप्त किए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें