हाथों में बाल्टी लेकर ट्रेन रोककर प्रदर्शन करती महिलाएं
पानी की किल्लत झेल रही महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते तमाम महिलाएं हाथों में बाल्टियां लिए रेलवे स्टेशन जा पहुंचीं। ट्रेन रोककर जमकर नारेबाजी की। मामला यूपी के इटावा जिले का है।
इटावा फ्रेंड्स कालोनी के पास बनी रेलवे कालोनी में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। पानी की किल्लत से जूझती रेलवे कॉलोनी की महिलाओं ने शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर गया से आनन्द विहार जा रही स्पेशल ट्रेन 04043 को रोक दिया। इस दौरान हाथों बाल्टियां लेकर महिलाओं ने नारेबाजी की। कहा कि एक सप्ताह से पानी न आने से परेशान हैं। रेल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझा-बुझाकर पानी की सप्लाई चालू करने का आश्वाशन दिया। तब महिलाएं शांत हुई। आधा घंटा ट्रेन रुकी रही। मोटर फूंकने से रेलवे कॉलोनी की सप्लाई बाधित हैं।