फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के गांव और जिला कारागार पहुंची सीबीआई की टीमें

Tue, 06 Aug 2019 02:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव से बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम मंगलवार को उन्नाव जिला कारागार पहुंची। यहां टीम जेल अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इसी के साथ पीड़िता के पिता की जेल में हुई हत्या के मामले की भी जांच सीबीआई कर रही है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को उन्नाव से रायबरेली जेल में शिफ्ट किया गया था। सीबीआई इस एंगल पर भी जांच करेगी।

विज्ञापन


उन्नाव कांड की जांच कर रही है सीबीआई
28 जुलाई 2019 को रायबरेली में पीड़िता की कार में टक्कर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो चुकी है। इससे पहले 12 जुलाई 2019 को पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र भी लिखा था, जिसके आधार पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई की जिसमें उन्होंने कई अहम फैसले दिए।

विज्ञापन

पीड़िता के परिवार और वकील को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई। पीड़िता की मां को 25 लाख रुपए का चेक दिया गया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले को 7 दिनाें में और पूर्व में चल रहे पूरे मामले को 45 दिनों में खत्म करने का समय दिया है, जिसके बाद सीबीआई इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार छापे मार रही है।

ये है पूरा मामला
4 जून 2017 को माखी गांव से एक 17 साल की किशोरी को गांव के ही शुभम व उसका साथी कानपुर के चौबेपुर निवासी अवधेश तिवारी अगवा कर ले गए थे। करीब आठ महीने बाद किशोरी मिली तो उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की गुहार पर भी माखी थाने में कार्रवाई नहीं हुई।

तहरीर में पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर और पड़ोस की एक महिला शशि सिंह के जरिए बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म और इसके बाद उसके गुर्गों पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें