कंपिल आश्रम पर चस्पा किया गया नोटि
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सीबीआई ने बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल स्थित आश्रम में भी दस्तक दी। कंपिल में बाबा पर इनाम संबंधी नोटिस चस्पा कर टीम वहां से किसी से पूछताछ किए बिना चली गई। इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार को फर्रुखाबाद के सिकत्तरबाग स्थित आश्रम पर भी नोटिस चस्पा किया था।
20 साल से ज्यादा समय से फरार बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर सीबीआई ने करीब 15 दिन पहले पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी के चलते मंगलवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने बाबा के सबसे पुराने आश्रम कंपिल स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर पर दस्तक दी। वहां आस पास के कुछ लोगों से बातचीत की। इसके बाद टीम वहां आश्रम के गेट पर नोटिस चस्पा कर चली आई। इस नोटिस में बाबा वीरेंद्र देव का पता बताने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात का उल्लेख है।
इससे पहले सीबीआई की टीम ने फर्रुखाबाद के सिक्कत्तर बाग आश्रम पर भी नोटिस चस्पा किया था। बताते चलें कि बाबा वीरेंद्र देव पर महिला उत्पीड़न, धोखाधड़ी, हत्या और दुष्कर्म जैसे कई मुकदमे देश के विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज हैं। वर्ष 1998 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। तबसे ही वह गायब है।