यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में यौन शोषण मामले में पकड़े गए सिंचाई विभाग के जेई को सीबीआई टीम ने दो नवंबर को ही पकड़ लिया था। इसके बाद से लेकर दो बार सीबीआई की टीम मुख्यालय आकर जांच पड़ताल करती रही।
कई स्थानों पर छापेमारी भी की लेकिन हर बार पुलिस व मीडिया से दूरी ही बनाये रही। जिले के पुलिस अधिकारी हर बार यही कहते रहे कि सीबीआई की टीम अपना काम कर रही है उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।
इसी प्रकार मीडिया की टीम भी लगातार सीबीआई टीम के आगे पीछे आती जाती रही लेकिन सीबीआई की टीम ने चित्रकूट में मीडिया से कुछ भी नहीं बताया। 15 दिनों तक सीबीआई की पूरी जांच पड़ताल बेहद गुपचुप तरीके से हुई।