फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सीबीआई ने लोन अफसर को 10 हजार की घूस लेते पकड़ा, ऋण स्वीकृत करने के लिए महिला से मांगी थी घूस

Sat, 01 Mar 2025 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सीबीआई टीम ने लोन अफसर को 10,000 रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम शोभित से पूछताछ भी कर रही है। बैंक में कुछ अभिलेख खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बैंक ऑफ इंडिया की शाहाबाद शाखा के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव को 10,000 रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऋण अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के लिए महिला से घूस मांगी थी। एक महिला की शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

आरोपी अधिकारी को शनिवार को लखनऊ की सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। शाहाबाद निवासी उपासना वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ऋण के लिए पत्रावली बैंक ऑफ इंडिया की शाहाबाद शाखा को भेजी गई थी।



10 प्रतिशत रकम की मांग की थी

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया के ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव ने 5,00,000 रुपये ऋण स्वीकृत किए जाने के लिए 10 प्रतिशत रकम की मांग की थी। उपासना वर्मा के पति से बैंक अफसर ने 50,000 रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन टीम से बृहस्पतिवार को की गई थी।
विज्ञापन

बैंक में कुछ अभिलेख खंगाले जा रहे हैं
इसी क्रम में शुक्रवार शाम सीबीआई टीम ने छापा डाला और शोभित श्रीवास्तव को 10,000 रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम शोभित से पूछताछ भी कर रही है। बैंक में कुछ अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। टीम ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शोभित श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई भी एंटी करप्शन टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें