फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बस में सवार थे 82 यात्री, सभी का सामान जला

Sat, 03 Apr 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के ऊसराहार में बिहार से दिल्ली 82 यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर बस में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार क्षेत्र में आग लग गई। धुआं उठने पर कुछ यात्री गेट से उतरे तो कुछ खिड़की से कूद गए। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में आग लग गई।
विज्ञापन


यात्रियों के सामान समेत बस जल गई। दो दमकल गाड़ियों नेे आग पर काबू किया। इससे करीब एक घंटे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। बिहार से 82 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रही थी।

शनिवार सुबह ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 128 के पास चालक की सीट के पास से धुआं निकलने लगा। बस रुकवाकर आपातकालीन गेट नहीं खुल पाने पर कुछ यात्री दहशत में खिड़कियां तोड़कर बाहर कूद गए। यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई।
विज्ञापन





 
Trending Videos
विज्ञापन

यात्रियों के सामान समेत बस जल गई। सूचना पर भरथना व इटावा शहर से दमकल की दो गाड़ी  पहुंचीं और आग पर काबू पाया। एसडीएम ताखा, एआरटीओ बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक लखनऊ-दिल्ली रूट पर यातायात बाधित रहा। 

ऊसराहार थाना पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इंजन गर्म होने से आग लगने की बात सामने आई है। सभी यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। बस नंबर और चेचिस नंबर से मालिक की तलाश की जाएगी। 

बस में नहीं थे अग्निशमन यंत्र 
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि बस में 82 यात्री मौजूद थे। इंजन के पास स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी है। जांच में बस के अंदर अग्निशमन यंत्र नहीं मिला है। आपातकालीन खिड़की भी बंद थी। लापरवाही बरतने वाले बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें