फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां से कानपुर के बीच चलने वाली ई-बसों में कैशलेस टिकट की व्यवस्था जल्द

विज्ञापन
Cashless ticketing will soon be available in e-buses running between Rania and Kanpur. - फोटो : RAMADEVI
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां और कानपुर नगर के बीच चलाई जा रही ई-बसों में जनवरी के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण कम करने व शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की ओर से अभी छह ई-बसें रनियां से कानपुर के घंटाघर के बीच चलाई जा रही हैं।
इसमें यात्री फत्तेपुर रोशनाई, कैनाल होटल, रायपुर, किसाननगर, सचेंडी, चकरपुर पीएसआईटी, पनकी पड़ाव, भौंती, भाटिया तिराहा, अर्मापुर ईस्टेट होते हुए विजयनगर, फजलगंज, डिप्टी पड़ाव होते की ओर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी रनियां से घंटाघर की ओर जाने वाली बसों के परिचालक को रुपये देकर यात्री टिकट खरीदते हैं। इस बस में करीब एक हजार यात्री सफर कर रहे हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह से इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को क्यूआर कोड और एटीएम कार्ड स्वैप मशीन से भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही नकद भुगतान की भी व्यवस्था लागू रहेगी। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ई-बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।
युवाओं को भा रही ई-बसों की सवारी
रनियां से घंटाघर के बीच चलने वाली ई-बसों की सवारी क्षेत्र के युवाओं को खासी भा रही है। युवा इन बसों में सफर करने के दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं। इसमें दिल्ली जैसी बसों की सुविधा और साफ-सफाई मिलने का भी जिक्र कर रहे हैं।
रनियां से कानपुर के बीच चलने वाली ई-बसों में ऑनलाइन व एटीएम कार्ड स्वैप मशीन से भुगतान की व्यवस्था जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। रूट में यात्री की संख्या बढ़ी तो ई-बसें भी बढ़ाई जाएंगी। - धर्मवीर सिंह, प्रबंधक, कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें