फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर नकदी व मोबाइल लूटा

Thu, 07 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां थानाक्षेत्र में विसायकपुर के पास बुधवार सुबह पैदल सामान लेने किराने की दुकान जा रहे दुकानदार की आंखों में बाइक सवार बदमाशों ने मिर्च झोंक दी। बाद में मारपीट कर जेब में पड़ी नकदी व मोबाइल लूटकर भाग गए। लूट की सूचना पर एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय वर्मा, थानाध्यक्ष एसएन सिंह माैके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन




कानपुरनगर के कोयलानगर निवासी सूरज गुप्ता ने बताया कि वह रनियां मालबर रोड पर किराये पर रहते हैं। वह विसायकपुर स्थित हाईवे किनारे एक लोडर में अस्थायी रूप से खाने-पीने की दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह 5:30 बजे विसायकपुर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे किनारे स्थित होटल के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखा। इसी दौरान कानपुर की ओर से बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। इस पर वह सर्विस रोड से निकलकर हाईवे पर पहुंचे। इसी दाैरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च झोंक दी और होटल के पास मौजूद तीसरा साथी भी दौड़ते हुए आ गया। तीनों ने मारपीट कर किसी धारदार चीज से सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। बदमाश उनकी जेब में पड़े 22 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आपसी लेनदेन के विवाद में मारपीट की बात पता चली है। पीड़ित ने दो युवकों की पहचान की है जिनका उसके होटल पर आना-जाना था। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें